इंसानियत शर्मसार : बुजुर्ग को HIV पॉजिटिव बताकर लाखों रुपए ठगे, अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मेरठ के कंकरखेड़ा में स्थित शीला अस्पताल से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को HIV पॉजिटिव बताकर इलाज के नाम लाखों रुपए ठग लिए। पीड़ित परिवार ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पैसे वापिस मांगने पर उन्हें धमकियां भी मिल रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बागपत निवासी मोहम्मद अशरफ अपनी बहु के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे, जहां बहु ने बताया कि 19 अप्रैल की ससुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बड़ौत ले जाया गया, डाकटरों ने उन्हें शीला अस्पताल में रेफर कर दिया था। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करावने के दौरान 2 दिन बाद घर ले आए।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में जांच के दौरान बुजुर्ग की HIV जांच कराई गई और उन्हें HIV पॉजिटिव बताया गया. इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज शुरू कर दिया गया, जबकि वहां HIV का कोई इलाज नहीं था।

आरोप है कि इलाज के नाम पर लगातार पैसे मांगे गए और करीब दो लाख रुपये ले लिए गए। करीब तीन दिन बाद परिवार मरीज को लेकर घर लौट आया। इसके बाद दूसरी जगह जांच कराई गई, जहां HIV संक्रमण नहीं पाया गया। परिवार ने एक अन्य जगह भी जांच कराई, वहां भी रिपोर्ट सामान्य आई। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग को केवल सांस की बीमारी थी, लेकिन अस्पताल ने HIV की बीमारी बताकर इलाज किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News