हवा में मौत से सामना! बादलों के बीच 4 घंटें तक मौत बनकर मंडराता रहा विमान, पढ़ें वो खौफनाक 240 मिनट की पूरी कहानी

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 12:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीते दिन हैदराबाद से हुबली जा रहे एक प्राइवेट एयरलांइस के विमान में एक तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा होते- होते बचा। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से विमान 4 घंटे हवा में चक्कर काटता रहा,जिससे यात्रियों की सांसे अटकीं रही। इस दौरान विमान के भीतर दहशत का ऐसा मंजर था कि कोई रो रहा था तो कोई अपनी जान बचाने की दुआएं मांग रहा था।

ये भी पढ़ें- Airtel New Recharge Plan: अब 84 दिन तक मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स, कीमत 500 रुपये से भी कम

क्या है पूरा मामला?

इस हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार विमान ने रविवार दोपहर 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। विमान की लैंडिंग से ठीक पहले इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग टाल दी और विमान को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने का प्रयास शुरू किया। तकनीकी खराबी के कारण विमान हुबली में लैंड नहीं कर सका और करीब 4 घंटे तक मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगाता रहा। अंततः विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहाँ शाम 7:30 बजे इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

परिजनों का फूटा गुस्सा

एक तरफ जहाँ विमान सुरक्षित लैंड होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली, वहीं दूसरी तरफ उनके परिजनों ने एयरलाइंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजनों का आरोप है कि एयरलाइंस द्वारा पहले उन्हें इस खराबी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान विमान में मौजूद अपने परिजनों से बात न होने के कारण उनकी चिंता काफी बढ़ गई। इसी के लिए लोगों ने विमान की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने की बात भी कही है।

ये भी पढ़ें- सूरज के तेवर हुए सख्त, आज दिल्लीवालों के छूटेंगे पसीने! 41 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नहीं हुआ कोई नुक्सान

गनीमत रही कि हवा में चार घंटें तक विमान के फंसे रहने के बाद भी सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। फिलहाल एयरलाइंस इस तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News