कलयुगी माता-पिता: नाबालिग के साथ बार-बार होती रही दरिंदगी, बच्चा पैदा हुआ तो पैसों के लिए बेचा, फिर हो गई गर्भवती

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 11:52 AM (IST)

Hubballi Minor Rape Case : कर्नाटक के हुब्बली शहर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला और घिनौना मामला सामने आया है जिसने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ न केवल बार-बार बलात्कार (दुष्कर्म) किया गया बल्कि जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उसके अपने ही माता-पिता ने नवजात को किसी दूसरे परिवार को बेच दिया। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि वह पीड़िता अब दोबारा गर्भवती हो गई है।

धारवाड़ जिला बाल संरक्षण यूनिट की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी, लड़की के माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ बेहद गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह खौफनाक सिलसिला पिछले साल से चल रहा है।

साल 2025 में एक शख्स ने नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। इसके कारण लड़की पहली बार गर्भवती हो गई थी। लड़की के माता-पिता को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने या पुलिस में शिकायत करने के बजाय मामले को दबाए रखा ताकि समाज में उनकी बदनामी न हो।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: देश के इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान मचाएंगे तांडव

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो उसके माता-पिता ने ममता को तार-तार करते हुए कथित तौर पर उस नवजात बच्चे का सौदा कर दिया और उसे किसी दूसरे परिवार को बेच दिया। इस खौफनाक सच के बीच अब लड़की दोबारा गर्भवती पाई गई है।

दोनों डॉक्टरों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए और सरकारी अधिकारियों या पुलिस को सूचना दिए बिना ही चुपचाप नाबालिग लड़की का मेडिकल ट्रीटमेंट और डिलीवरी की। कानूनन किसी भी नाबालिग के गर्भवती होने पर डॉक्टरों को तुरंत पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होता है जिसे इन डॉक्टरों ने छुपाया।

यह भी पढ़ें: 'पैंट उतर गई चाचा...' हवा में उल्टा लटककर दिखा रहे थे टैलेंट, बैलेंस बिगड़ा तो खिसक गया पजामा, मजेदार Video Viral

वहीं हुब्बली के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरी घटना की हर एंगल से तफ्तीश शुरू करवा दी है। जब पुलिस ने बच्ची के माता-पिता से नवजात के बारे में कड़ाई से पूछा तो उन्होंने अजीब बहाना बनाते हुए कहा कि बच्चा बहुत बीमार था इसलिए वह कारवार में उनके एक रिश्तेदार के पास इलाज के लिए गया हुआ है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, इस दावे में भारी झोल है और बच्चे की बरामदगी के लिए गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News