500 किलो वजनी महिला की मदद के लिए आगे आई रितिक की मां, 5 दिन में ऐसे घटाया वजन

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 01:22 PM (IST)

मुबंईः दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद का वजन 5 दिन में 30 किलो कम हो गया है। 500 किलो वजनी इमान का इन दिनों मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि नए डाइट प्लान की वजह से उनका वजन कम हुआ है। दुनिया की सबसे मोटी महिला यानि 500 किलो वजनी इमान अहमद अपने इलाज के लिए मिस्र से भारत आई हैं। उनका मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इमान एक गरीब फैमिली से है और उसकी मदद के लिए हर कोई सामने आ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने उनकी हेल्प की है। उन्होंने इलाज के लिए 10 लाख रुपए का डोनेशन दिया है।

पिंकी रोशन इमान से मिलने की भी कोशिश कर रही हैं ताकि वह उसे एन्करेज कर सके। डॉक्टर इमान का 100 किलो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद ही उनकी पहली सर्जरी की जाएगी। अभी 5 दिनों में इमान का 30 किलो वजन कम हुआ है। सर्जन डॉ. मुफ्फजल लाकड़ावाला ने इमान की सर्जरी के लिए ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। BitGiving.com पर ‘Help Save Eman’कैंपेन के जरिए हॉस्पिटल और भी लोगों से इमान के लिए मदद हासिल करने की कोशिश कर रहा है। अब तक सैफी हॉस्पिटल को कुल 35 लाख रुपए मदद के रूप में मिले हैं। सर्जरी के लिए कुल एक करोड़ रुपए की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News