Alert! जल्दी से बदलें Instagram और Facebook की ये सेटिंग, वरना चोरी हो जाएगा आपका डेटा, अभी करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 02:18 PM (IST)

Meta Accounts Centre Privacy Settings: आज के इस डिटिजल युग में ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी आसान है। हालांकि इनके लिए कई बार मेटा और इंस्टाग्राम का सहारा भी लेते हैं। इसके लिए लोग अपने फोन में अलग- अलग शॉपिंग ऐप्स डॉउनलोड करते हैं और प्रोडक्ट सर्च करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐप पर हो रही आपकी एक्टिविटी का डाटा भी लीक होता है। कंपनी का कहना है कि इससे कंटेंट और विज्ञापन बेहतरीन तरीके से दिखाए जा सकते हैं। मेटा के अनुसार, इस डेटा का इस्तेमाल एड एनालिसिस और यूजर एक्सपीरियंस सुधारने के लिए किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि Meta यूजर्स को यह देखने और कंट्रोल करने का पूरा ऑप्शन देता है। तो जानते हैं इस फीचर के बारे में-

PunjabKesari

कौन-सी वेबसाइट से कैसे होता डेटा शेयर 

आप खुद देख सकते हैं कि कौन-सी कंपनियां मेटा को आपकी जानकारी बेच रही हैं:

  • Facebook पर: प्रोफाइल आइकन > Settings & Privacy > Settings > Accounts Centre > Your information and permissions > Your activity off Meta technologies.
  • Instagram पर: प्रोफाइल > Menu (तीन लाइनें) > Settings > Accounts Centre > Your information and permissions > Your activity off Meta technologies.

यहां आपको उन सभी ऐप्स और वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट मिल जाएगी जिन्होंने पिछले कुछ समय में आपका डेटा शेयर किया है।

PunjabKesari

ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?

मेटा आपको तीन मुख्य विकल्प देता है:

1.      Disconnect Specific Activity: आप किसी खास बिजनेस या ऐप को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।

2.      Clear Previous Activity: इससे आपके अकाउंट से जुड़ा पुराना सारा डेटा साफ हो जाएगा।

3.      Manage Future Activity: इसे बंद करने के बाद बाहरी वेबसाइट्स भविष्य में आपका नया डेटा मेटा के साथ ऑटोमैटिकली शेयर नहीं कर पाएंगी।

याद रखें: इसे बंद करने के बाद विज्ञापन कम नहीं होंगे, बल्कि वे आपके सर्च और ब्राउज़िंग हिस्ट्री पर आधारित नहीं होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News