प.बंगाल में भाजपा की जीत के दुनिया भर में चर्चे: US-UK से Pak तक मीडिया ने PM मोदी को सराहा, जानें अंतर्राष्ट्रीय Media के रिएक्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:51 AM (IST)

International Desk: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP)  की ऐतिहासिक जीत ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस सफलता को अंतरdराष्ट्रीय मीडिया US, UK से लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश तक बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देख रहा है। BBC, The New York Times और Dawn जैसे प्रमुख संस्थानों ने इसे ‘ऐतिहासिक’ और ‘निर्णायक मोड़’ बताया है, जिससे भारत की राजनीति में नई दिशा तय होने की बात कही जा रही है।

PunjabKesari

BBC
अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इन चुनाव नतीजों को भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया है, जहां एक तरफ BJP ने अपना विस्तार किया है, वहीं दूसरी तरफ नए नेताओं और पार्टियों का उदय भी देखने को मिला है। ब्रिटेन के BBC ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि बंगाल में BJP की जीत मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ एक चुनाव जीत नहीं, बल्कि पूर्वी भारत में पार्टी के विस्तार का बड़ा कदम है।

PunjabKesari
The Guardian
वहीं The Guardian ने कहा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय से विपक्ष का मजबूत गढ़ था, लेकिन अब BJP की जीत से देश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा और विपक्ष को झटका लगेगा।

PunjabKesari
The New York Times
अमेरिका के The New York Times ने इस जीत को ‘ऐतिहासिक’ बताया। रिपोर्ट में कहा गया कि BJP ने पहली बार इतने बड़े राज्य में सत्ता हासिल कर नया इतिहास बनाया है। साथ ही, तमिलनाडु में अभिनेता Joseph Vijay Chandrasekhar की पार्टी की सफलता को भी बड़ा सरप्राइज बताया गया।


The Washington Post
The Washington Post ने PM मोदी के नेतृत्व को सराहा और लिखा कि  इस जीत से प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी और भविष्य में उनके चुनावी अभियान को फायदा मिलेगा।

PunjabKesari
Dawn
पाकिस्तान के अखबार Dawn ने भी इस खबर को प्रमुखता से छापा। रिपोर्ट में कहा गया कि मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि  BJP ने विपक्ष के मजबूत गढ़ को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।


Dhaka Tribune
वहीं बांग्लादेश के Dhaka Tribune ने भी इस चुनाव को बड़ा राजनीतिक बदलाव बताया। रिपोर्ट में खास तौर पर तमिलनाडु में M. K. Stalin की हार और विजय की पार्टी की जीत को बड़ा उलटफेर बताया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News