Mumbai का ब्रीच कैंडी अस्पताल! जहां हुआ Asha Bhosle का निधन, जानें वहां कितना महंगा है इलाज?

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 01:57 PM (IST)

Breach Candy Hospital OPD Fees : भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच मुंबई के इस प्रीमियम अस्पताल में होने वाले इलाज के खर्च को लेकर भी लोग जानकारी जुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि देश की दिग्गज हस्तियों के पसंदीदा इस अस्पताल में ओपीडी (OPD) फीस और कमरों का किराया कितना है।

ओपीडी (OPD) परामर्श शुल्क

ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने की फीस उनकी विशेषज्ञता और अनुभव पर निर्भर करती है:

जनरल फिजिशियन: सामान्य परामर्श के लिए फीस आमतौर पर ₹500 से ₹600 के बीच होती है।

स्पेशलिस्ट (विशेषज्ञ): यदि आप कार्डियोलॉजिस्ट या पीडियाट्रिशियन जैसे किसी सीनियर डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो यह खर्च ₹1500 से ₹3000 तक जा सकता है।

इमरजेंसी/छुट्टी के दिन: रविवार या सरकारी छुट्टियों पर परामर्श लेने पर फीस सामान्य से डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है।

PunjabKesari

अस्पताल में कमरों का किराया 

अस्पताल में भर्ती होने पर कमरे का चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है:

प्रीमियम सुइट (Suite A & B): इनका किराया ₹20,600 से ₹31,900 प्रतिदिन तक है।

PunjabKesari

एग्जीक्यूटिव और डीलक्स रूम: इनका खर्च ₹11,000 से ₹16,000 प्रतिदिन के बीच आता है।

सिंगल रूम: मध्यम बजट के लिए ये कमरे ₹7000 से ₹10,000 प्रतिदिन में उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

शेयरिंग वार्ड (4 बेड): यह सबसे किफायती विकल्प है, जिसका किराया लगभग ₹3100 प्रतिदिन है।

क्रिटिकल केयर (ICU/HDU) का खर्च

गंभीर स्थिति में आईसीयू (ICU) या एचडीयू (HDU) में भर्ती होने पर खर्च बढ़ जाता है। सुविधाओं और देखभाल के स्तर के आधार पर यहाँ का खर्च ₹9700 से ₹14,000 प्रतिदिन के बीच रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News