₹4555 करोड़ की संपत्ति, मां की सहेली से शादी और 60 में एक्ट्रेस से इश्क़... IPL के जनक ललित मोदी कैसे बने भगोड़ा?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 09:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ललित मोदी, जो मोदी समूह के प्रमुख गुजरमल मोदी के पोते हैं, एक प्रमुख व्यापारिक परिवार से आते हैं। उनके दादा ने 1933 में अपने भाई केदारनाथ मोदी के साथ मिलकर यूपी के मोदी नगर शहर की स्थापना की थी। मोदी नगर शहर के अलावा, गुजरमल मोदी ने कई औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की और मोदी समूह को एक बड़ा व्यवसायिक समूह बनाया। ललित मोदी का परिवार औद्योगिक विकास में हमेशा अग्रणी रहा है।

मां की सहेली से शादी और परिवार के विवाद
ललित मोदी का व्यक्तिगत जीवन भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने अपनी मां बीना की सहेली मीनल से शादी की। मीनल, ललित मोदी से नौ साल बड़ी थीं और उनकी शादी को लेकर परिवार में काफी विवाद हुआ। ललित मोदी के इस कदम से उनके परिवार के कई सदस्य नाराज हो गए थे। बावजूद इसके, ललित मोदी और मीनल ने अपने रिश्ते को निभाया और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताया। उनकी शादी से दो बच्चे हुए - बेटा रुचिर और बेटी आलिया। मीनल का दिसंबर 2018 में कैंसर के कारण निधन हो गया।

सुष्मिता सेन के साथ अफेयर की खबरें
साल 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिससे दोनों के बीच अफेयर की खबरें गर्म हो गईं। मीडिया में यह अफवाहें भी उड़ीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद ललित मोदी ने इस पर सफाई दी और वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी नई प्रेमिका के साथ तस्वीरें शेयर कीं।

IPL में करप्शन के आरोप और विवाद
ललित मोदी का नाम सबसे पहले 2008 में भारतीय क्रिकेट में तब चर्चा में आया जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत की। IPL का मॉडल पूरी तरह से नया था और इसे पेश करना एक साहसिक कदम था। ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया रूप दिया और इसे ग्लोबल बना दिया। IPL की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट ने एक नई दिशा अपनाई, लेकिन सफलता के बावजूद, ललित मोदी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे। 2010 में IPL के पहले सीजन के बाद उन पर करप्शन के आरोप लगे। आरोप था कि उन्होंने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को 425 करोड़ का ठेका दिया और इसके बदले 125 करोड़ रुपये का कमीशन लिया। इसके अलावा, IPL टीमों की नीलामी में गड़बड़ी और टेंडरों में धांधली के भी आरोप थे। 

ललित मोदी का भारत छोड़कर भागना
2010 में IPL के खत्म होते ही ललित मोदी के खिलाफ जांच तेज हो गई। आरोपों का सामना करते हुए, उन्होंने अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए भारत छोड़ने का फैसला किया और लंदन भाग गए। इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ललित मोदी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया। भारत सरकार ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया और तब से ललित मोदी लंदन में ही रह रहे हैं। 

लंदन में महल जैसे घर और लग्जरी लाइफ
ललित मोदी अब लंदन में एक आलीशान घर में रहते हैं। उनका घर 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। वह इस महल जैसे घर का हर महीने 20 लाख रुपये किराया चुकाते हैं। इसके अलावा, ललित मोदी के पास कई महंगी कारें हैं, जिनमें से तीन फेरारी कारों की कीमत 15 करोड़ रुपये है। वह प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफ को और भी भव्य बनाता है। 

ललित मोदी का कारोबार
ललित मोदी सिर्फ क्रिकेट के नहीं, बल्कि एक बड़े कारोबारी भी हैं। उन्होंने मोदी इंटरप्राइजेज की अध्यक्षता की, जो एक 12,000 करोड़ रुपये की कंपनी है। इस कंपनी का कारोबार एग्रो, टोबैको, माउथ फ्रेशनर, एजुकेशन, कॉस्मेटिक, कन्फेक्शनरी, रिटेल और एंटरटेनमेंट क्षेत्रों में फैला हुआ है। मोदी इंटरप्राइजेज के तहत कई प्रकार के व्यवसाय चलते हैं, जो ललित मोदी की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं। 

ललित मोदी का IPL का विचार 
IPL का विचार ललित मोदी का था। क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट को पेश करने के लिए उन्होंने अपने कनेक्शन का पूरा इस्तेमाल किया। 2008 में IPL की शुरुआत के बाद यह जल्द ही दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया और भारतीय क्रिकेट को एक नया रूप दिया। IPL के इस मॉडल ने न केवल क्रिकेट को नए आयाम दिए, बल्कि भारत में स्पोर्ट्स बिजनेस को भी एक नया दिशा दी।

भारत छोड़ने के बाद ललित मोदी का भविष्य
ललित मोदी का भारत छोड़ने के बाद अब तक का जीवन विवादों और करियर के उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। हालांकि वह अब लंदन में अपनी बेशुमार संपत्ति के साथ लग्जरी जीवन जी रहे हैं, परंतु उनके खिलाफ भारतीय जांच एजेंसियां अभी भी सक्रिय हैं। उनका नाम हमेशा IPL और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रहेगा, लेकिन साथ ही उनके खिलाफ लगे आरोप भी उनके करियर का एक काला पहलू बन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News