शादियों में बैंड बाजा संग बरात निकालने पर बैन, नियम तोड़ने पर देना होगा 5 लाख का जुर्माना

Thursday, Oct 18, 2018 - 11:05 AM (IST)

नई दिल्ली (प्रगनेश सिंह):  दक्षिणी नगर निगम ने होटल और मोटल के बाहर बरात निकालने पर रोक लगा दी है। अगर ऐसा किया गया तो होटल और मोटल संचालक पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार नियम तोडऩे पर 10 और तीसरी बार 15 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। चौथी बार नियम तोड़ा तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। 



नई पॉलिसी के मुताबिक, बरात और घोड़े वाली बग्घी पर रोक लगाई गई है। लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचाने के लिए यह नीति बनाई गई है। यही नहीं, रात 10 बजे तक ही बैंड या लाउड स्पीकर बजाने के नियम को भी सख्ती से लागू कराया जाएगा। बरात नहीं निकालने की शर्त के अतिरिक्त नई नीति में और भी कई शर्तें जोड़ी गई है। यह पॉलिसी निगम ने पास कर दी है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।




        ये नियम करने पड़ेंगे फॉलो

  • मोटल्स या फार्म हाउस की दीवार से सटाकर या सड़क पर पार्किंग प्रतिबंधित
  • पार्किंग की व्यवस्था भीतर है, यह लिखकर बोर्ड भी लगाना होगा बाहर
  • एयर ट्रैफिक बाधित न हो, इसलिए लेजर लाइट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
  • लाइव शो के लिए भी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व फायर ब्रिगेड की परमिशन जरूरी
  • वीआईपी या सेलिब्रिटी को बुलाने के लिए भी पुलिस की अनुमति जरूरी 
     

Anil dev

Advertising

Related News

Jammu दौरे पर Amit Shah तो वहीं उमर को कांटे की टक्कर दे सकता है यह Candidate, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

J&K Top 5: MP इंजीनियर रशीद को मिली जमानत तो वहीं माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए Good News, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

SBI की वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 fixed deposit scheme:  ये 5 स्कीमें देती हैं भर-भरकर रिटर्न

J&K Top 5 : Vaishno Devi के लिए चलेंगी Special Trains तो वहीं उमर अब्दुल्ला का Er Rashid को जवाब, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Jammu में 2 आतंकी ढेर तो वहीं BJP ने घोषित किए अध्यक्ष, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Jammu Kashmir दौरे पर PM Modi तो वहीं कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

J&K Top 5 : Baramulla Encounter में 3 आतंकी ढेर तो वहीं डोडा में PM Modi की रैली, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Jammu Kashmir में हो रहे पहले चरण के चुनाव तो वहीं कल कटरा आएंगे PM Modi, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

42 करोड़ की लागत से बना ब्रिज 5 साल भी नहीं चला... अब तोड़ने में खर्च होंगे 52 करोड़

इस मुस्लिम देश ने हिजाब और दाढ़ी पर लगाया बैन, उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और मिलेगी ये सजा