मौत का मंजर! डंपर की जबरदस्त टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की गई जान
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 09:50 AM (IST)
नेशनल डेस्क। सोमवार सुबह तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ़्तार डंपर (टिप्पर) ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) की बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह दुखद घटना हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर हुई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद डंपर बस के आधे हिस्से पर पलट गया जिससे बस के चिथड़े उड़ गए।
हादसे का विवरण और क्षति
इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि तंदूर डिपो की इस रोडवेज बस में दुर्घटना के समय करीब 70 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या के अलावा कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और घायलों को निकालने का काम जारी है।
AFTER RAJASTHAN IT IS TELANGANA.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 3, 2025
A lorry rams into a bus carrying 70 passengers in Ranga Reddy district of Telangana. Reports of many injured. Possible fatalities. Updates awaited. pic.twitter.com/QOvpl22K45
सरकार का तत्काल एक्शन
हादसे की सूचना मिलते ही तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने RTC के एमडी (MD) नागी रेड्डी और रंगा रेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने RTC अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।
