KundliTv- क्या कहते हैं आज आपके सितारे

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 01:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा

मेष- मेष राशि वालों आज आप बहुत इमोशनल रहेंगे। फिर भी अपनी मेहनत बरक़रार रखें। आपके करीबी से आपको गिफ्ट यानी तोहफा मिलने के भी चांसेस नज़र आ रहें हैं। इसके अलावा अपनी फैमिली को भी बढ़ाने की प्लैनिंग कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों की शादी को लेकर चल रही परेशानी भी दूर हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, एक जीवन साथी की तलाश में हैं तो डेटिंग पर जाना आपकी इस इच्छा को पूरा सकता है।

शुभ रंग- संतरी   शुभ नंबर-

 

वृष- वृष राशि वालों आज आपके व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। लोगों के  चिढ़ाने पर आप उनसे नाराज़ हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपका मूड चेंज हो जाएगा। और लव लाइफ का दौर शुरू हो जाएगा। आपके दोस्त परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लेकिन वो सफल नहीं हो पाएंगे। किस्मत का सितारा बुलंद होगा और कोई लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा पूरी होगी। काफी लंबे समय से पड़े पेंडिंग वर्क को भी निपटा लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 9

 

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपको सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखें। खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो लंबी बीमारी घेर सकती है। आज आपकी किस्मत का तारा चमक सकता है। अगर आप किराए के मकान पर रहते हैं तो आज मकान मालिक किराया बढ़ाने की बात कर सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा।

शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

 

कर्क- कर्क राशि वालों आज लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। वर्कप्लेस पर बॉस से आपको बेहतर प्रेजेंटेशन के लिए तारीफ मिलेगी। महिलाओं के लिए दिन प्यार के मामले में वेलेंटाइन डे से कम साबित नहीं होगा। घर में पड़े खराब इलैक्ट्रैनिक्स के सामान को जल्द ठीक करा लें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चे पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है लेकिन शाम तक आपसी मन-मुटाव दूर भी हो जाएगा।

शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 6

 

सिंह- सिंह राशि वालों आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा सा बदलाव लाएं और दूसरों के साथ व्यवहार करते समय थोड़ा एलर्ट रहें क्योंकि उनका पारा गरम हो सकता है। ऑफिस में मिलजुल कर काम करने से सफलता में चार चांद लग जाएंगे। किस्मत के दरवाज़े खुलने के योग हैं। बच्चों को भविष्य में बेहतर बनाने की चिंता मन में लगी रहेगी। किसी बेस्ट फ्रेंड का संदेश आने वाला है। शाम को घूमने-फिरने जाने का मूड बनेगा।

शुभ रंग- बैंगनी   शुभ नंबर- 4

 

कन्या- कन्या राशि वाले आज अपने नए बिज़नेस की नींव रखेंगे। उसकी शुरुआत करने में बिज़ी रहेंगे। व्यापारी और ठेकेदारों से बचकर रहें। छोटे-मोटे झगड़े होने के आसार बन सकते हैं। महिलाओं का यात्रा करने का योग है। घर में मेहमानों की भीड़ लगी रहेगी। इस कारण शायद आपको ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़े।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर-

 

तुला- तुला राशि वालों आज आपको मां के दुलार के साथ गुरु की फटकार मिल सकती है। दूर-दराज के रिश्तेदारों पर निर्भर रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा लेकिन ऐसे में खर्चें बढ़ सकते हैं। आमदनी का रास्ता खोलने में थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है। दूर जगह से बच्चों के लिए कुछ अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मिठास आएगी।

शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर -

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका मन शांत रहेगा यानी मन में कोई उथल-पुथल नहीं रहेगी। आपके मन के बगैर कोई आपसे काम नहीं करा सकता। ऑफिस में भी काम को एक साईड में करके आज आप मौज-मस्ती करेंगे। आज आप काफी हैल्थी, स्ट्रांग और हैप्पी फील करेंगे। आपके चीअर फुल मूड से आपके आस-पास का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा।

शुभ रंग- काला  शुभ नंबर - 2

 

धनु- धनु राशि वालों आज आप लोगों पर बेवजह बरस सकते हैं। आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा। स्वभाव से गंभीरता बनी रहेगी लेकिन शाम तक गंभीरता खुशियों में बदल जाएगी। आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी से बेवजह मतभेद हो सकता है। किसी खास को लेकर आपकी चिंता थोड़ी कम हो जाएगी। आमदनी को लेकर तनाव में रह सकते हैं। बच्चों की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती है।

शुभ रंग- ग्रे    शुभ नंबर-

 

मकर- मकर राशि वालों आज आप काम-काज में बहुत बिजी रहेंगे। इस बात को लेकर आपके घर वाले आपसे थोड़ा नाराज़ भी हो सकते हैं। आज आपका सोचने का दायरा बढ़ा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसे बड़ी खूबसूरती से पूरा करेंगे। धनु राशि के डॉक्टरों के लिए आज का दिन बेहतरीन है।

शुभ रंग- गुलाबी   शुभ नंबर-

 

कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्यार का दिन है। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चे आपके साथ कॉर्पोरेट करेंगे। आज अपने दोस्तों के साथ आऊटिंग पर जाएंगे। जिससे आप प्यार करते हो उसे प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है। आज के दिन आपका प्रपोजल रिजेक्ट नहीं होगा। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा  शुभ नंबर-

 

मीन- मीन राशि वालों आज सारे दिन आप खुशियों में डूबे रहेंगे। महिलाओं के लिए आज डेट पर जाने का अच्छा दिन है। प्रॉब्लम का आसानी से समाधान मिल जाने से खुश रहेंगे। घरेलू सुविधाएं बढ़ेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नर्म होगा। आज आप किसी पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 8


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News