सुहागरात पर पति बन गया हैवान, पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत कि....

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2016 - 05:21 PM (IST)

नोएडा: सुहागरात पर अश्लील वीडियो देखकर पति ने पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की कि उसे मजबूर होकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करनी पड़ी। नोएडा के सदरपुर एक शख्स ने अश्लील वीडियो देखकर अपनी पत्नी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। यह सिलसिला शादी के कई साल बाद तक भी चलता रहा। आखिर में परेशान होकर पत्नी ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दी है।

 

महिला ने बताया कि पति यह सब नशे की हालत में करता था। अगर वह इसका विरोध करती तो पति उसे धमकियां देता, लेकिन शर्म के कारण उसने अपने माता-पिता को इस बारे बताया नहीं। इस दौरान उसको शारीरिक तौर पर परेशानी भी शुरू होने लगी। पीड़िता के मुताबिक, अप्राकृतिक संबंध से होने वाली परेशानी के बारे में बताने पर भी वह नहीं माना। वह लगातार ऐसा करता रहा।


पत्नी का कहना है कि शिकायत करने पर वह मारता और उसके साथ शर्मनाक तरीके से जबरदस्त गलत ढंग से संबंध बनाता था। पत्नी के मुताबिक बाकी समय उसका पति सामान्य रहता था, लेकिन शराब का सेवन करते ही वह हैवान बन जाता। वह तकरीबन हर रोज अपनी पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

 

पुलिस के मुताबिक महिला का पति नशे करने का आदी है। नशे का अधिक डोज लेने के कारण वह  अप्राकृतिक सैक्स करता था, इससे महिला बीमार होने लगी। 

 

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने इस संबंधी अपनी सास व ननद से शिकायत की तो वे उसे उल्टा कम दहेज लाने के ताने मारने लगी। महिला ने बताया कि लगातार किए जाने वाले गैर कुदरती संभोग से उसके शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई तथा उसे दर्द रहने लगा। अधिक दिक्कत होने पर वह शहर की महिला डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने उसे इस तरह के अप्राकृतिक संबंध से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया कि यदि उसका पति अपनी हरकतों से बाज नही आया तो उसके शरीर में कई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। इन सब से तंग आकर पत्नी अब पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News