Holiday: सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश, बताई ये वजह

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 07:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई शहर और उपनगरों के लिए ईद-ए-मिलाद की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी शुक्रवार 5 सितंबर को थी, जिसे अब बदलकर सोमवार, 8 सितंबर कर दिया गया है।

तारीख क्यों बदली गई?

यह फैसला मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के सुझाव पर लिया गया है। उन्होंने सरकार को बताया था कि ईद-ए-मिलाद का जुलूस सोमवार, 8 सितंबर को निकालना सही रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि शनिवार, 6 सितंबर को गणेशोत्सव का आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) है, जब बड़ी संख्या में गणपति विसर्जन होता है। दोनों बड़े त्योहार एक साथ होने से सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किल हो सकती थी। इसलिए, सरकार ने दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से छुट्टी की तारीख में बदलाव किया।

सिर्फ मुंबई के लिए लागू

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह साफ किया है कि यह नया नियम केवल मुंबई शहर और उपनगरों पर लागू होगा। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी पहले की तरह शुक्रवार, 5 सितंबर को ही रहेगी। इस बदलाव का असर मुंबई के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों पर पड़ेगा। अब वे शुक्रवार को सामान्य रूप से खुले रहेंगे और उन्हें सोमवार को छुट्टी मिलेगी। इस कदम से मुंबई में त्योहारों के दौरान भीड़ और सुरक्षा को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News