होली के दिन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा, गर्भगृह में लगी आग, 13 लोग झुलसे

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 09:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में होली के दिन एक  बड़ी खबर सामने आ रही है। होली के दिन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। जिसके चलते दो पंडित सहित श्रद्धालु आग में झुलस गए। फिलहाल घायलों को एंबुलेंस की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल ले जाया गया है।  हालांकि बड़ा नुकसान होने से पहले समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर के गर्भगृह में आग इतनी तेजी से फैली कि पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए. बताया जाता है कि आरती के दौरान गुलाल डालने से आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।   


 

जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है, "गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई। घटना में 13 लोग घायल हैं...उनका इलाज चल रहा है।" घटना के वक्त यहां होली का जश्न चल रहा था। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News