इतिहास: किशोर कुमार ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 11:03 AM (IST)

नई दिल्ली:  रुपहले पर्दे के सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारे के तौर पर होती है। शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता-निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है। चाहे दर्द भरे गीत हों या रूमानियत से भरे प्रेमगीत, हुल्लड़ वाले जोशीले नगमे हों या संजीदा गाने, उनकी आवाज का जादू सब पर छा गया। उन्होंने हिंदी के अलावा और भी बहुत-सी भाषाओं में गीत गाए। उनके अभिनय और निर्देशन को भी लाजवाब माना जाता है। हास्य अभिनय में किशोर कुमार अनूठे और बेजोड़ थे। इस महान कलाकार ने 13 अक्टूबर, 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहा। देश-दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-      

  • 1792 : व्हाइट हाउस की नींव रखी गई। निर्माण पूरा होने के बाद यह इमारत वर्ष 1800 से अमेरिका के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है।  
  • 2010 : चिली के अटाकामा रेगिस्तान में ढंस गई खान में फंसे 69 श्रमिकों को कड़े प्रयासों के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। 
  • 1981 : मिस्र के लोगों ने अनवर सादात की हत्या के एक सप्ताह बाद हुस्नी मुबारक को देश का नया राष्ट्रपति चुना। 
  • 1943 : इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।  
  • 1976 : बोलिविया के दक्षिण में एक बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी इलाके में गिरने से दर्जनों लोगों की मौत।  
  • 1987: रुपहले पर्दे के सबसे चमकदार सितारे किशोर कुमार का निधन। 
  • 1911 : स्वामी विवेकानंद की शिष्या मार्गेरेट एलिजाबेथ नोबेल का मात्र 43 वर्ष की आयु में निधन। उन्हें उनके गुरु ने सिस्टर निवेदिता का नाम दिया था। उन्होंने भारत में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 
  • 2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पुल पर भगदड़ मचने से 109 लोगों की मौत। 
  • 2016 : अमेरिका के गायक और गीतकर बॉब डिलन को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News