इस बार श्रीनगर का ऐतिहासिक हरि पर्वत बढ़ाएगा देश की शान, यहां लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 01:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों देश भर में जोर- शोर से चल रही है। इस साल ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसका  भारत सालों से इंजतार कर रहा था। श्रीनगर के लाल चौक पर मौजूद क्लॉक टॉवर को तिरंगे के रंग से रौशन करने के बाद अब  श्रीनगर के ऐतिहासिक हरि पर्वत किले पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। यह किसी भी केंद्र शासित में सबसे ऊंचा तरंगा होगा। 

PunjabKesari

इस किले पर राष्ट्रध्वज फहराने का मतलब ये होगा कि चाहे डल झील में हों या शहर में कहीं और, दूर-दूर से तिरंगा शान के साथ लहराता नजर आएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने  एक आधिकारिक बयान में कहा कि 'कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने पिछले कुछ महीनों में सभी डिप्टी कमिश्नर एवं एचओडी को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के अनुरूप राष्ट्रध्वज फहराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रध्वज फहराने में फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 का उल्लंघन न हो।' फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने 24 फीटX36 फीट का राष्ट्रध्वज फरहाने का प्रस्ताव पेश किया है। 

 

हरि पर्वत का इतिहास

  • हरि पर्वत को कोह-ए-मारन के नाम से भी जाना जाता है।
  •  यह किला श्रीनगर की डल झील के पश्चिम में स्थित है। 
  •  इस किले का निर्माण 18वीं सदी में अफगान गवर्नर अता मोहम्मद खान ने कराया। 
  • बाद में 1590 में बादशाह अकबर ने किले में एक लंबी दीवार का निर्माण कराया। 
  • इस किले से डल झील की खूबसूरती देखते बनती है। 
  • किले की देख-रेख एवं रखरखाव भारतीय पूरातत्व विभाग (एएसआई) करता है। 
  • हरि पर्वत किले के प्राचीन खंभे इसके सौंदर्य को और बढ़ाते हैं। 
  • यहां से मखदूम साहिब की दरगाह भी अच्छी तरह दिखती है।  

PunjabKesari
ऊंचाई पर स्थित होने के नाते यह किला श्रीनगर के सभी इलाके से नजर आता है। इस पर्वत की पश्चिमी ढलान पर भगवती पार्वती का मंदिर है। इस किले पर आने के लिए पर्यटकों को पुरातत्व विभाग से अनुमति लेनी होती है। बता दें कि देश का सबसे ऊंचा तिरंगा कर्नाटक के बेलगावी में स्थापित किया गया है, यह 361 फीट लंबा है और कोटे केरे में ऐतिहासिक बेलगावी किले के पास स्थित है। इसके बाद पंजाब में अटारी सीमा (360 फीट) और भक्ति शक्ति चौक, पुणे (351 फीट) सबसे ऊंचे तिरंगे हैं. चौथा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज गुवाहाटी में है जिसे 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्थापित किया गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News