Rajasthan Rain Alert: जयपुर-भीलवाड़ा समेत राजस्थान में झमाझम बारिश, मांडलगढ़ में 145mm रिकॉर्ड पानी बरसा
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 01:47 PM (IST)
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई और मौसम विभाग आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र अनुसार आज सुबह तक पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा, सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई।
इसके अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। इसने कहा कि सबसे अधिक 145 मिलीमीटर बारिश मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभागों के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: देश के इन 16 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश मचाएगी तांडव, आंधी का अलर्ट भी जारी
वहीं, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसी तरह, 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।
