Heavy Rain Alert: अगले 4 दिन आसमान से बरसेगी आफत, इन राज्यों में बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 10:15 AM (IST)

Heavy Rain Alert : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश और आंधी का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले चार दिन यानि कि 1, 2, 3, 4 फरवरी को आसमान से आफत बरसेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योकि झमाझम बारिश अपना रौद्र रूप दिखाएगी।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी से बुंदेलखंड तक येलो अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब यूपी के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में इन जिलों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना है:

  • पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर।

  • ब्रज और बुंदेलखंड: आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद।

  • मध्य और दक्षिण यूपी: इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा।

यह भी पढ़ें: Bank Holidays February: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की दोहरी मार

उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 4 फरवरी तक मौसम पलटी मारेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के संकेत हैं। खराब मौसम के कारण पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और ठंड बढ़ने की आशंका है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR: 40 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और आंधी चलने का अनुमान है। 2 फरवरी तक दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

PunjabKesari

क्या है इस बदलाव की वजह?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भूमध्य सागर से उठी नमी (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तर भारत के आसमान पर छा गई है। इसके कारण न केवल बारिश होगी, बल्कि सर्द हवाएं चलने से 'कोल्ड डे' (Cold Day) जैसी स्थिति दोबारा पैदा हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News