Heavy Rainfall Alert: इन राज्यों के 50 जिलों में भारी बारिश और बिजली दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 10:09 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की हल्की बूंदाबांदी के बाद अब मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार से एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 3 अगस्त से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद सहित प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है जबकि 21 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते मानसूनी टर्फ धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की ओर खिसक रही है। 4 अगस्त से बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। यूपी में बारिश का यह दौर 7 अगस्त तक जारी रहेगा जिसके बाद 8 अगस्त से इसमें कमी आने की संभावना है।

PunjabKesari

बता दें जोकि गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं और बरेली। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और बलिया में बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

अगर बात करें आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और वाराणसी की तो यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को आकाशीय बिजली से सावधान रहने और खुले स्थानों या पेड़ के नीचे न जाने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News