Heavy Rain Alert: 3, 4, 5, 6, 7 सितंबर तक होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सितंबर के शुरुआत में ही पूरे देश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद  में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें - 'तो टैरिफ वापस लेना पड़ सकता है', ग्लोबल टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा बयान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होने से बारिश का दायरा और बढ़ेगा। 3 और 4 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्य, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। 5 और 6 सितंबर को गुजरात के कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, और तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश हो सकती है। 7 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल सहित राज्यों में तेज बारिश होती रहेगी।

भारी बारिश से प्रभावित राज्यें

दिल्ली-NCR: सुबह से रात तक झमाझम बारिश के कारण जलजमाव और लंबा ट्रैफिक जाम हुआ। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मयूर विहार फेज-1 में राहत शिविर बनाए गए हैं।

पंजाब: हिमाचल से पानी आने के कारण राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित किए गए। कई गांव डूब चुके हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। भाखड़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है।

राजस्थान: जयपुर, कोटा, दौसा, सीकर और बांदीकुई में बारिश और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। कोटा के पास लैंडस्लाइड के कारण ट्रेनों की आवाजाही रुकी।

जम्मू-कश्मीर: ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के कारण चिनाब और झेलम नदियों का जलस्तर बढ़ा, जिससे कई इलाकों में पानी घुस गया।

हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ गिरने से दो घर मलबे में दब गए, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई।

उत्तराखंड: देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौड़ागढ़ और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

बिहार: राजधानी पटना और राज्य के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और शाम तक हल्की राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: बरेली में तीसरे दिन स्कूल बंद।अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, इटावा में भारी बारिश की चेतावनी। बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हरियाणा: अंबाला में पानी घरों में घुसा। करनाल में भी झमाझम बारिश।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News