Heavy Rain Alert: सितंबर में गर्मी और उमस ने फिर दी दस्तक, इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली और कई राज्यों में गर्मी और उमस ने फिर दस्तक दे दी है। IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ इलाकों में वापस आ चुका है, जबकि कई राज्यों में अब मानसून की विदाई नजर आएगी। आइए जानते हैं आज का मौसम और कहां-कहां होगी बारिश।
ये भी पढ़ें- FD में मिलेगा हाई रिटर्न! जानिए SBI, PNB, BoB और HDFC की टॉप FD स्कीम्स में कौन दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली और एनसीआर में गर्मी और उमस अभी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं 29 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
इन जगहों पर हो सकती है भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। यह 27 सितंबर की सुबह तक नॉर्थ आंध्र प्रदेश और साउथ ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। इस कारण ओडिशा में रेड अलर्ट और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 26-30 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- मैं चोर… सबको राम-राम, 2028 में फिर मिलूंगा! चोरी करने के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीबोगरीब मैसेज
पहाड़ी इलाकों में मौसम
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिनों के लिए गायब रहा। उत्तराखंड में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून लौट चुका है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक रहेगी और दोपहर के समय मौसम शुष्क रहेगा।