जम्मू में आग उगल रहा सूरज, पारा पहुंचा 42 डिग्री

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2019 - 12:15 PM (IST)

जम्मू : बुधवार सुबह लोगों का स्वागत चिलचिलाती धूप ने किया। सुबह सात बजे ही लोगों को सूरज के विकराल रूप का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पहुंचा चुका है जबकि शहर में लू और गर्म हवाओं से आज दिन का तपमान 42 डिग्री पहुंचने की खबर है। मौसम शुष्क और गर्म हवाओं की थपेड़ों से लोग सुबह से घरों में दुबके बैठे हैं।


शिक्षा विभाग ने भारी गर्मी को देखते हुये सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों में 1 जून से गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं गर्मी के कारण सडक़ों पर सुबह से विरानगी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और लोगों को और गर्मी बर्दाशत करनी पड़ सकती है।
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News