दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर, अभी नहीं मिलेगी राहत

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्मी काफी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। 
PunjabKesari

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.1 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari
स्काइमैट वेदर के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद राजस्थान के बीकानेर और मध्यप्रदेश के नौगांव में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं यूपी का अलीगढ़, राजस्थान के बाड़मेर, फलौदी, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और मध्यप्रदेश का दतिया शीर्ष 10 गर्म स्थानों में शामिल रहे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News