मुंबई में मौसम ने ली करवट, अक्तूबर में उमस भरी गर्मी से परेशान हुए मुंबईवासी

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 01:40 PM (IST)

मुंबईः दिल्ली-एनसीआर के लोग जहां खराब हवा और प्रदूषण से जूझ रहे हैं। वहीं मुंबई में मौसम ने अलग ही करवट ली है। मुंबई में इन दिनों का काफी गर्मी पड़ रही है। रविवार को मुंबई का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अक्तूबर में लोग पसीने की मार झेल रहे हैं। दिन की शुरूआत उमस से हो रही है और दोपहर आते-आते मुंबईवासियों का घर से मिकलना मुश्किल हो जाता हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मुंबई में पिछले सालों की तुलना में इस अक्तूबर में गर्मी कहीं ज्यादा ही है।

मॉनसून के आखिरी दिनों में भी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश भी न के बराबर हुई। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1 से 28 अक्तूबर तक करीब 10 बार मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और उससे अधिक रिरकॉर्ड किया गया। डॉक्टरों के अनुसार जिस तरह से मुंबई में मौसम में बदलाव हो रहा है, उससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हवा में धूल और प्रदूषित कण होने से लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News