दिल्लीवासियों को कल मिल सकती है प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश के आसार

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News