गर्मी ने मचाया हाहाकार, 45° तापमान से ब्रेन में आ रही सूजन, इलाज के बाद बदल रहा है व्यवहार

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रदेश में मई के बाद जून में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री से अधिक होने के कारण लोग हीट एंजायटी की चपेट में आ रहे हैं। इसका प्रभाव सीधा दिमाग पर पड़ता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि हीट एंजायटी की स्थिति तब आती है, जब शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है और खुद को नियंत्रित नहीं कर पाता। डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं धूप के संपर्क में आने से ब्रेन में सूजन आने लगती है। हालांकि ठंडे वातावरण में सूजन खुद कम होने लगती है, अगर आप लगातार धूप में में रहते हैं तो ये ये सूजन बढ़ती जाती है। इससे बेन में आयरन व प्रोटीन तत्व जमा होने लगते हैं। इससे हेल्दी ब्रेन सेल्स नष्ट हो जाते हैं। इसमें ब्रेन डेड होने की भी स्थिति बनती है। इसके लक्षण थकान, चक्कर आना, सिर दर्द, बेचैनी और हार्ट बीट का तेज होना है। रोहतक में ऐसे 1368 मरीज आ चुके हैं। इलाज के बाद इनमें चिड़चिड़ापन व व्यवहार में बदलाव देखा गया है।

PunjabKesari

इसे 2 उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है- 

• सोनीपत के रमेश के 22 मई को खेत से लौटते हुए बेहोश हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी से ब्रेन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। 5 दिन में स्वस्थ हो गए। तब से उदास व अकेले रहने लगे हैं, जबकि वे काफी मिलनसार थे। अब परिजन मनोचिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।

• दिल्ली के आशुतोष वर्मा रोहतक में जॉब करते हैं। 20 मई को घर जाते हुए बेहोश हो गए। 4 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। डॉक्टर्स ने गर्मी के कारण ब्रेन पर प्रभाव पड़ने की बात कही। अब चिड़चिड़े रहने लगे हैं। पीजीआईएमएस में इलाज करा रहे हैं।

PunjabKesari

आज-कल चलेगी लू, फिर कुछ राहत राजधानी हरियाणा प्रदेश में पारा फिर उफान पर है। नूंह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा हो चुका है। रोहतक में यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़, अम्बाला, हिसार, नारनौल, करनाल, रोहतक और सिरसा में लू का असर रहा। अम्बाला में 44.8, हिसार में 45.5, करनाल में 43.5, नारनौल में 45.2, रोहतक में 46.1 डिग्री रहा। रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News