हो जाएं सावधान! देश पर मंडरा रहा नया खतरा, हेल्थ मिनिस्ट्री ने राज्यों को जारी की बड़ी चेतावनी, कहा- आने वाले महीने...

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क। देश में पहले से ही बाढ़ और बारिश की आपदा से जूझ रहे कई राज्यों के लिए अब एक नई चिंता सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक एडवाइजरी जारी कर आने वाले महीनों में सतर्क रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या देश पर कोई नया स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है।

PunjabKesari

डेंगू-मलेरिया को लेकर सरकार चिंतित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 11 सितंबर को देश में डेंगू और मलेरिया के मामलों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही यह आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों से इन बीमारियों के प्रति बचाव के तरीके अपनाने और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: America Firing: दहला अमेरिका! 'कट्टरपंथी' छात्र ने स्कूल में मचाया कोहराम, दो को गोली मारकर खुद को भी उड़ाया

PunjabKesari

मुख्यमंत्रियों को किया गया अलर्ट

एडवाइजरी में मुख्यमंत्रियों से स्थिति का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने और अगले 20 दिनों में एक एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्थानीय निकायों, नगर निगमों और नगर पंचायतों को भी आम लोगों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अगर आपके भी कानों में सुनाई देती है घंटी या सीटी जैसी आवाज तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों को पर्याप्त दवाएं, जांच की सुविधाएं, बेड और मच्छर रहित वातावरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में स्थिति को देखते हुए एक विशेष बैठक भी की गई है ताकि इन बीमारियों के कहर को समय रहते रोका जा सके।

PunjabKesari

भारत ने मलेरिया पर पाई बड़ी जीत

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने मलेरिया को नियंत्रित करने में काफी तरक्की की है। साल 2015 से 2024 के बीच देश में मलेरिया के मामलों में 78% की कमी आई है। इसी दौरान मलेरिया से होने वाली मौतों की संख्या में भी इतनी ही गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट बताती है कि 2022 से 2024 के बीच 160 जिलों में एक भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला। भारत ने साल 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News