तेजिंदर बग्गा को हरियाणा ने दिल्ली पुलिस को सौंपा, खाली हाथ लौटी पंजाब पुलिस
punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 03:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सुबह से ही सियासी पारा काफी था। हरियाणा पुलिस ने अब बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। दरअसर दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोका था। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार तड़के बग्गा को गिरफ्तार किया था और उन्हें मोहाली ले जाया जा रहा था।
बग्गा जी को लेकर दिल्ली पुलिस थाने से निकली
— Arun Yadav (@beingarun28) May 6, 2022
सभी राष्ट्रवादियों को बधाई #TejinderBagga pic.twitter.com/SqNLdMggJ4
बग्गा के पिता ने दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट और अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को फोन कर पंजाब पुलिस का काफिला रोकने को कहा और बग्गा को अपने पास रखने को कहा। हरियाणा पुलिस ने कुरूक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोका और बग्गा को उनसे छुड़वाया।
बता दें कि मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई। मामले पर राजनीति जमकर हो रही है। भाजपा नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये लोग पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना