यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना, सीएम ने खुद किया विदा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2017 - 01:08 PM (IST)

 श्रीनगर: हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए आज श्रीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवना हो गया। हज यात्रियों को विदा करने के लिए सीएम महबूबा खुद एयरपोर्ट पहुंंची। इस वर्ष जम्मू कश्मीर से 8100 यात्री हज करेंगे। जिद्दाह के लिए हज की फलाइट हेतु श्रीनगर के हज हाउस से 840 यात्री रवाना हुए।


इस बारे में जानकारी देते हुए हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी कामर सज्जाद ने कहा कि इस वर्श जम्मू कश्मीर से हज के लिए 8100 यात्री जएंगे और उसका पहला जत्था आज रवाना कर दिया गया। यह प्रक्रिया 3 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाजियों के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुविधा हेतु हाईएंड गाडिय़ा लगाई गई हैं।


यात्री भी हैं संतुष्ट
हज कमेेटी द्वारा किए गए प्रबंधों से हज यात्री भी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इंतजाम अच्छे हैं। महिलाओं के लिए अलग से प्रबंध हैं। बस अल्लाह से यही दुआ है कि यात्रा सफल और सुरक्षित रहे।


इस वर्ष ज्यादर है कोटा
पिछले वर्ष से इस वर्ष हाजियों का कोटा ज्यादा है। पिछले वर्ष 6500 लोगों ने हज यात्रा की थी। इस वर्ष यह कोटा बढ़ाकर 8100 किया गया है। इस्नमाल में यह अनिवार्य है कि मुस्लमान अपनी जिन्दगी में एक बार हज यात्रा करे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News