गुजरात के राजकोट और असम के करीमगंज में लगे भूकंप के झटके

Thursday, Jul 16, 2020 - 11:10 AM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात के राजकोट, असम के करीमगंज और हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह करीब 7:40 पर राजकोट और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं असम स्थित करीमगंज में भूकंप की तीव्रता 4.1 रिक्टर स्केल थी। गुजरात के राजकोट तथा आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। लगभग एक माह में इस तरह का यह तीसरा ऐसा झटका है। भूकंप अनुसंधान केंद्र, गांधीनगर के अनुसार सुबह 7 बज कर 40 मिनट पर महसूस हुए इस झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 थी। इसका अधिकेंद्र राजकोट से 18 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में था।

 

इसे राजकोट के अलावा अमरेली, जामनगर, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका आदि जिलों में भी महसूस किया गया। इसके चलते कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल गए। इसके चलते जानमाल के किसी नुकसान की पुष्ट सूचना नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि राजकोट के कोलिथड गाम में जी बी कोटक स्कूल की छत को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर पुराने घरों में भी दरार पड़ी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संबंधित जिलों के कलेक्टर से बात की।

Seema Sharma

Advertising