गुजरात में विकास किया फिर क्यों चक्कर लगा रहे हैं पीएम: राज ठाकरे

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 06:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट नव निर्माण सेना मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। मोदी सरकार के नीतियों व गुजरात चुनाव के नाम पर पैसों की बर्बादी पर अपनी बेबाक टिप्पणी की। गुजरात में विकास, नोटबंदी, जीएसटी और अब बुलेट ट्रेन जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को देश विरोधी करार देते हुए अपने मजबूत तर्क दिए। उन्होंने कहा कि:-

- रतन टाटा ने उन्हें गुजरात की जिस विकास की तश्वीर दिखाई थी, गुजरात की परिस्थिति उसके उलट है।

- आज भी उद्योगों के मामले में महाराष्ट्र गुजरात से बहुत आगे है।

- नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मॉडल बताकर 2014 में लोकसभा के चुनाव में सपने दिखाया। 
PunjabKesari

- अब वही मोदी जी गुजरात जाकर वहां पर हुए विकास कार्यों की बातें लोगों को बताते हैं, जब उन्होंने विकास कार्य किया है तो क्या लोगों को नहीं मालूम है। मोदी को क्यों बताना पड़ रहा है। क्यों उन्हें बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।

- गुजरात को विकास मॉडल बताया है तो वहां पर दर्जन भर मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं को चुनाव अभियान में लगाने की क्या जरूरत।

- गुजरात चुनाव तो बीजेपी के लिए बहुत ही आसान होना चाहिए। जनता उन्हें हाथों हाथ उठा लेती।

- यूपी के सीएम योगी वहां पर जाकर खाली सड़कों पर हाथ दिखा रहे थे। जनता कहीं दिख नहीं रही थी। 

- ये वहीं योगी जिनकी इतनी उम्र हो गई और उन्हें अब पता चला कि ताजमहल कब्र है। जबकि यह बात सबको पता है।

- बीजेपी के पास दिखाने को कुछ नहीं तो वो अब ताजमहल दिखा रहे हैं।

- ईवीएम के दुरूपयोग की बात पर गौर करना होगा, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा में इसका उदाहरण पेश कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने अपनी मशीन नहीं दिया, जिसे साबित हो सके की ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। 

-कांग्रेस को जब बहुमत मिला था तो उस समय बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने तो न्यायालय का दरवाजा तक खटखटा कर कहा था कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है, अब वही बीजेपी इससे इंकार कर रही है।

- बुलेट ट्रेन की एक इंट भी नहीं रखने दूंगा। मुंबई को इसकी जरूरत नहीं है। बुलेट ट्रेन लंबे सफर कर लिए होती है, मुंबई अहमदाबाद के बीच चलाना समझ के परे है।

- एक प्रदेश के लिए एक लाख दस हजार करोड़ का कर्जा लिया और इसका ब्याज पूरा देश भरेगा। 

- मोदी ने कभी खुद जीएसटी का विरोध किया था आज वो खुद ही जीएसटी की वकालत कर रहे हैं।

- नोटबंदी से 99 प्रतिशत पैसा जब बैंकों में जमा हो गया तो कालाधन किसके पास है। 

- अब तो लक्ष्मी जी को पैसों की जरूरत है, मोदी व शाह से वो पैसे मांगती है।

- जिस राहुल को बीजेपी वाले पप्पु कहते थे आज उनकी रैली से ही डर गए।

- मोदी राहुल की रैली से डर बार बार गुजरात का चक्कर लगा रहे हैं।

- गुजरात चुनाव के बाद विपक्ष को और अधिक मजबूती मिलेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News