Gujarat: नशे में धुत ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 08:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क। गुजरात के वडोदरा शहर में एक शराबी ड्राइवर ने अपने चार पहिया वाहन से कई गाड़ियों को कुचल दिया जिसमें एक स्कूटी भी शामिल थी। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार महिला की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वडोदरा के एक व्यस्त इलाके में हुआ जहां शराब पीकर गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें से एक दो पहिया वाहन भी था जिस पर एक महिला सवार थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चार पहिया वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

वहीं वडोदरा की संयुक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने कहा कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह दुर्घटना शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुई। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News