गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 07:16 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अब तक कुल 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
Congress party announces the second list of 46 candidates for #GujaratElections2022
— ANI (@ANI) November 10, 2022
Its first list had earlier announced the names of 43 candidates. pic.twitter.com/CiotYp2Jhb
दूसरी सूची में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं, उनमें भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटी है। राज्य में भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। कुल 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।