करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है मोदी का गुजरात

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 02:23 PM (IST)

गांधीनगर: देश का सबसे विकसित स्टेट गुजरात लाखों करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है। गुजरात सरकार के मुताबिक, यह कर्जा 1 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है, और लगातार बढ़ रहा है। खास बात है कि इस कर्ज पर सरकार एक मोटी रकम ब्याज के रूप में चुका रही है। वित्त मंत्री नितीन पटेल ने राज्य विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर के जवाब में कहा कि 2015-16 के संशोधित अनुमान के मुताबिक गुजरात पर 1,82,000 करोड़ रुपए का सार्वजनिक कर्ज है। यह राशि पिछले साल के मुकाबले 18,647 करोड़ रुपए अधिक है। 

1,63,451 करोड़ रुपए का सार्वजनिक रिण
इससे पिछले वित्त वर्ष में राज्य पर 1,63,451 करोड़ रुपए का सार्वजनिक कर्ज था। राज्य सरकार द्वारा पिछले 2 साल के दौरान लिए गए कर्ज के पूरक प्रश्न पर पटेल ने कहा कि 2014-15 में राज्य सरकार ने 19,454 करोड़ रुपए और इसके बाद के वर्ष में 24,852 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। उन्होंने बताया कि 2014-15 में राज्य सरकार ने 13,061 करोड़ रुपए ब्याज दिया और 5,509 करोड़ रुपए मूल राशि लौटाई। इसके बाद 2015-16 में 14,495 करोड़ रुपए ब्याज के दिए और 6,205 करोड़ रुपए मूल राशि के अदा किए। राज्य सरकार ने इस सप्ताह के शुरू में कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1.38 लाख रुपए वार्षिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News