वीरवार को होगी श्रीनगर में GST की बैठक

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 11:38 PM (IST)

श्रीनगर : देश के लोग आने वाले समय में नमक से लेकर आलीशान कार खरीदने तथा फोनकॉल से लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने पर किस रेट से टैक्स चुकायेंगे उसका निर्धारण गुरुवार श्रीनगर में शुरु हो रही। जी.एस.टी. परिषद की दो दिन की बैठक में ये तय किया जाएगा। कश्मीर घाटी में हाल के प्रदर्शनों को देखते हुए इस बैठक के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, उसके मंत्रालय के अधिकारी तथा 29 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।


श्रीनगर का जी.एस.टी. परिषद की बैठक के लिए कार्यक्रम स्थल के रुप में चुनाव संभवत: जम्मू कश्मीर के लोगों को देश के लिए उनकी अहमियत का संदेश देने के लिए किया गया है। परिषद ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं को 5ए12ए18 और 18 फीसदी की कर श्रेणियों में समायोजित करेगी। पूरे देश में माल और सेवा कर (जी.एस.टी.) की नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली एक जुलाई से लागू करने की योजना है। इसे देश में अब तक के सबसे बड़े कर सुधार के रुप में देखा जा रहा है।


जी.एस.टी. राष्ट्रीय बिक्री कर होगा जो वस्तुओं के उपभोग और सेवाओं के इस्तेमाल पर लगेगा। यह वर्तमान 16 करों जिनमें उत्पाद शुल्क और सेवा कर जैसे सात केंद्रीय कर तथा वैट एवं मनोरंजन कर जैसे नौ राज्यीय कर शामिल हैं, का स्थान लेगा तथा इस तरह भारत एक कर प्रणाली वाला एक बाजार बन जाएगा।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस महीने के प्रारंभ में विश्वास व्यक्त किया था कि 18.19 मई की बैठक में जी.एस.टी परिषद कर दरों को तय कर लेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News