Aamir Khan Anklet: अपनी शादी में धोती- कुर्ते में नज़र आए दूल्हे आमिर खान, पैरों में पायल देख फैंस हुए शोक्ड
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 11:55 AM (IST)
Aamir Khan Anklet: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर दोनों ने बेहद साधारण लेकिन आकर्षक पारंपरिक परिधान चुने। सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान के लुक की रही। 61 वर्षीय आमिर ने क्लासिक सफेद धोती के साथ एक सादा कुर्ता पहना था, जिस पर एक खास ब्रोच लगाया गया था। उनके इस देसी अंदाज़ को और भी खास बना दिया उनकी चांदी की भारी पायल, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया... सोशल वीडिया पर फोटो देख फैंस भी शोक्ड हुए। यह समारोह भले ही निजी और सादगी भरा था, लेकिन आमिर के इस अनोखे स्टाइल ने इसे चर्चा में ला दिया। आमिर खान ने अपनी शादी की रस्म के लिए भारी पायल पहनी थी। वहीं, 47 साल की दुल्हन ने आइवरी रंग का लहंगा सेट पहना था, जिस पर बारीक लेस का काम था।
उन्होंने अपने लुक को भारी चोकर, पारंपरिक लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया। उनके बालों की चोटी बनाई गई थी, जिसे नाजुक 'बेबीज़ ब्रेथ' फूलों से सजाया गया था। आमिर और गौरी की शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए, जिनमें करीबी रिश्तेदार, दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे। आमिर के बच्चे - जुनैद, इरा और आज़ाद - और गौरी का बेटा भी समारोह का हिस्सा थे। फिल्म, राजनीति और बिजनेस की दुनिया की जानी-मानी हस्तियां, जिनमें राज ठाकरे, मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर और वीर दास शामिल हैं, भी समारोह में शामिल हुईं।
आमिर खान और गौरी स्प्रेैट की घर पर हुई शादी
यह जोड़ा एक-दूसरे को 25 साल से जानता है, लेकिन उन्होंने सिर्फ़ दो साल पहले डेटिंग शुरू की थी। आमिर खान की पहली शादी प्रोड्यूसर रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - जुनैद और इरा। बाद में उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। दोनों 2021 में अलग हो गए और अपने बेटे आज़ाद की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। जहां तक गौरी स्प्रेैट की बात है, तो उनकी पिछली शादी से उनका सात साल का बेटा है।
