नींद टूटी तो कर दी मां की हत्या...बाद में बगल वाले कमरे में जाकर सो गया आरोपी बेटा, 22 बार घोंपा चाकू
punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 08:41 AM (IST)

मुंबईः दक्षिण मुंबई के ग्रांट परोड इलाके में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आई। नींद में खलल पड़ने से एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। 64 साल के आरोपी बेटे को सोने का शौक था और इसी वजह से जब मां के घर में काम काज की आवाज से उ सकी नींद टूटी तो वह इतना खुंखार हो गया कि उसने बिना देरी किए मां को मौत की नींद सुला दिया। ई।
स्थानीय डीबी मार्ग पुलिस ने 78 वर्षीय मां रमाबाई नाथू पिसल की कथित हत्या के आरोप में 64 वर्षीय बेटे सुभाष वाघ को गिरफ्तार किया है। सीनियर पीआई विनायक घोडपडे के नेतृत्व में जांच कर रही डीबी मार्ग पुलिस ने बताया कि आरोपी सुभाष बाट लैमिंगटन रोड में मां के साथ पंडितालय भवन की तीसरी मंजिल पर रहता है। वह बेरोजगार है, इसलिए उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते हैं।
उसे सोना काफी पसंद है, इसलिए वह काफी समय सोता रहता था। पुलिस के मुताबिक, सुभाष की मां रमाबाई ने दो शादियां कर रखी थीं, जिनमें पहले पति की वह संतान है। पंडितालय भवन के दूसरे हिस्से में उस का दूसरा भाई परिवार के साथ रहता है। सुभाष का खर्चा उसकी बूढ़ी मां ही उठाया करती थी।
भतीजे को सुनाई मां की हत्या की कहानी
जांच अधिकारियों ने बताया कि रमाबाई के पास ग्रांट रोड में बीएमसी से लाइसेंस प्राप्त एक सब्जी की दुकान है। इसे रमाबाई ने किराए पर दे रखा है, जिसकी आमदनी से घर का खर्च चलता है। चूंकि, काम-धंधा नहीं होने के कारण सुभाष अधिकतर घर में रहता है और वह काफी समय सोता रहता था। इसको लेकर झगड़े भी होते थे। उधर, अधिक उम्र होने के कारण रमाबाई को नींद की समस्या थी। वह देर रात तक जागकर काम करती रहती थी। इसके कारण कुछ न कुछ खटपट की आवाजें आते रहती थीं,
जिसके चलते सुभाष की नींद खराब हो जाया करती थी। इसको लेकर कई बार दोनों में झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि मंगलवार तड़के रमाबाई काम कर रही थी। इससे सुभाष की नींद टूट गई। वह आग-बबूला हो गया और गुस्से में आकर किचन में रखे चाकू से कथित तौर पर मां पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, गंभीर रूप से जख्मी मां को लहुलुहान छोड़कर वह बगल के कमरे में गया और वहां सो रहे भतीजे वेदांत वाघ को हत्या की बात बताई। इसके बाद वह एक अन्य कमरे में जाकर दोबारा सो गया।
22 बार किया हमला
पुलिस के अनुसार, वेदांत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सो रहे आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया। जख्मी रमाबाई को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रमाबाई की गर्दन, छाती और पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के 22 बार हमला किया था। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।