गवर्नर वोहरा की केन्द्र से अपील: सेवामुक्त किया जाए

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 02:30 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के गवर्नर एन एन वोहरा के इस्तीफे की खबरें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। जानकारी मिली है कि उन्होंने केन्द्र से उन्हें सेवामुक्त करने की अपील की है। अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है पर सूचना है कि उन्होंने पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने केन्द्र से उन्हें सेवाओं से मुक्त करने की अपील की है। वोहरा के कार्यकाल को समाप्त होने में अभी दस महीने का समय है।


वोहरा जम्मू कश्मीर में दूसरी बार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल की कमान संभाली थी। उनका पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद तत्कालीन सरकार ने उन्हें दूसरी बार गवर्नर पद पर नियुक्त किया था। बताया जा रहा है कि जुलाई में भी उन्होंने सेवामुक्ति का आग्रह किया था। हांलाकि केन्द्र ने इस बात से इन्कार किया है। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश को गंभीरता से ले रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News