EPF Interest Rate: करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने PF ब्याज का किया ऐलान!
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर इस साल यानी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% सालाना ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसका फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा PF खाताधारकों को मिलेगा।
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने फरवरी 2024 में यह ब्याज दर तय की थी, जिसे अब वित्त मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। अब यह ब्याज कर्मचारियों के PF खातों में जोड़ा जाएगा। पिछले साल यानी 2023-24 में भी EPF पर 8.25% ही ब्याज दिया गया था। इस साल भी वही दर जारी रहेगी।
PF पर ब्याज कैसे तय होता है?
हर साल EPFO एक मीटिंग करता है, जिसमें ब्याज दर तय होती है। इसके बाद यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाता है। सरकार इस पर अपनी मंजूरी देती है। अगर सरकार को जरूरत लगे तो वह ब्याज दर में बदलाव भी कर सकती है।
ब्याज दरों में बदलाव का इतिहास
- 2020-21 में ब्याज दर 8.5% से घटाकर 8.1% कर दी गई थी, जो पिछले 40 सालों में सबसे कम थी।
- 2023-24 में इसे फिर से बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया।
- इस साल (2024-25) भी यह दर 8.25% ही रखी गई है।