UPI Pocket Money Feature : अब बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे UPI Payment, Google Pay ने लॉन्च किया ये खास फीचर

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:38 PM (IST)

UPI Pocket Money Feature : डिजिटल पेमेंट ने इस मॉर्डन दौर में google Pay ने भुगतान को काफी आसान बना दिया है। Google Pay ने अब और ज्यादा आसान बनान के लिए नया फीचर पेश किया है। इसके अनुसार अब वे लोग भी पेमेंट कर सकेंगे जिनका बैंक अकाउंट नहीं है। गूगल ने UPI Circle के तहत Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जो डिजिटल पेमेंट की दुनिया में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी और राहुल की इस केमिस्ट्री ने सबको चौकाया, खास मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, 1 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल

क्या है UPI Circle और यह कैसे काम करता है?

यह फीचर एक 'शेयर्ड वॉलेट' की तरह काम करता है। इसमें एक प्राइमरी यूजर (जिसका बैंक अकाउंट लिंक है) अपने अकाउंट से सेकेंडरी यूजर्स (जैसे बच्चे, बुजुर्ग या कर्मचारी) को जोड़ सकता है। सेकेंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य नहीं है। वे प्राइमरी यूजर के अकाउंट का इस्तेमाल करके भुगतान कर सकते हैं। यह उन बच्चों के लिए बेहतरीन है जिन्हें माता-पिता डिजिटल पॉकेट मनी देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- Gratuity Rules: अब इन कर्मचारियों की भी लगेगी लॉटरी! 1 साल काम करने पर मिलेगी Gratuity, जानिए क्या भी होगा फायदा या नहीं?

प्राइमरी यूजर के हाथ में होगी 'कंट्रोल रूम' की चाबी

इस फीचर की खासियत है कि इसका कंट्रोल आपके पास ही रहेगा क्योंकि आप प्राइमरी यूजर ही लिमिट तय कर सकता है। आप एक महीने में अधिकतम ₹15,000 तक की लिमिट सेट की कर सकते हैं। इसका अलावा प्राइमरी यूजर के पास ऑप्शन होता है कि वह हर ट्रांजैक्शन को खुद अप्रूव करे या फिर एक निश्चित राशि तक 'ऑटो-पे' की अनुमति दे दे।

PunjabKesari

ऐसे उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1.      Google Pay ऐप में जाकर 'UPI Circle' विकल्प चुनें।

2.      जिस व्यक्ति को जोड़ना है, उसका मोबाइल नंबर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से सिलेक्ट करें।

3.      सेकेंडरी यूजर के फोन में भी Google Pay ऐप होना जरूरी है।

4.      सेटअप के दौरान आपको रिश्ते की जानकारी और खर्च की सीमा तय करनी होगी।

5.      अपना UPI PIN डालकर इनवाइट भेजें। एक बार इनवाइट स्वीकार होने के बाद, सेकेंडरी यूजर भुगतान के लिए तैयार होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News