India Ki Udaan: गूगल ने नए अंदाज में सेलिब्रेट की भारत की आजादी, DDLJ का सीन देख फैंन्स ने किया ये रिएक्ट
punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 12:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत इस बार अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर कोई अपने तरीके से इस खास दिन को स्पेशल बना रहा है। गूगल ने भारत की आजादी के 75 साल सेलिब्रेट करते हुए एक बहुत खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देश की पॉलिटिक्स से लेकर विज्ञान के क्षेत्र के कुछ सबसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मोमेंट्स का एक मोंटाज है। हालांकि इस वीडियो में एक खास जगह पर फैंन्स का दिल अटक गया।
75 years of asking questions.
— Google India (@GoogleIndia) August 5, 2022
75 years of finding solutions.
75 years of flying to new heights.
75 years of #IndiaKiUdaan.
Take a moment to step back in time and celebrate some of India’s most game-changing moments over the past 75 years ❤️https://t.co/GDPjHyKYfF pic.twitter.com/Tb3N9INJ1H
वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) का यादगार सीन भी है। DDLJ का ट्रेन पकड़ने के लिए भाग रही सिमरन (काजोल) और हाथ बढ़ाए खड़े राज (शाहरुख खान) को कौन भूल सकता है। वहीं अमरीश पुरी (Amrish Puri) के 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' वाले इस यादगार सीन को गूगल ने अपने स्पेशल वीडियो में जगह दी है। डेढ़ मिनट के गूगल के इश वीडियो में भारत की हर खास उपलब्धि के बारे में बताया है।
वीडियो देख क्रेजी हुए फैंन्स
वीडियो में शाहरुख और काजोल का 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' वाले सीन को देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं। एक बड़ी बात यह भी है कि पूरे वीडियो में सिर्फ एक फिल्म को जगह मिली है और वो भी शाहरुख खान की DDLJ को। ट्विटर पर गूगल इंडिया की वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "DDLJ भारतीय सिनेमा का एक सिम्बल है। वहीं एक यूजर ने 'किंग' लिखते हुए साथ में फायर इमोजी लगाए। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी लगाई है।