राजस्थान में सोने-चांदी के दाम औंधे मुंह गिरे! 27,000 रुपए तक टूटी कीमतें, शादियों के सीजन से पहले खरीदारों की मौज

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:28 PM (IST)

Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान के मध्यम वर्ग और जेवर प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर और स्थानीय मांग में बदलाव के चलते प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में जहां ₹7,000 की बड़ी कटौती हुई है, वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोना भी ₹3,000 तक सस्ता हो गया है। कीमतों में आई इस कमी ने शादियों के आगामी सीजन से पहले बाजारों में रौनक लौटा दी है। 

आज के ताजा भाव: एक नजर में 

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, कीमतों में गिरावट के बाद अब राज्य में सोने-चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं: 

चांदी के दाम (प्रति किलो): 

शुद्ध चांदी: ₹2,22,750 
18 कैरेट चांदी: ₹2,21,400 

सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम): 

24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,44,660 
23 कैरेट (जेवराती सोना): ₹1,38,875 
22 कैरेट (जेवराती सोना): ₹1,33,080 

(नोट: इन सभी कीमतों पर 3% GST अतिरिक्त देय होगा) 

प्रमुख शहरों में भाव का अंतरराजस्थान के अलग-अलग शहरों में परिवहन और स्थानीय करों के कारण कीमतों में आंशिक अंतर देखा गया है: 

शहर   शुद्ध चांदी (प्रति किलो) 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)
जयपुर ₹2,25,000 ₹1,45,900
जोधपुर ₹2,24,500 ₹1,44,600 
उदयपुर ₹2,25,900 ₹1,46,000
कोटा ₹2,24,000 ₹1,45,800
अजमेर ₹2,24,500 ₹1,45,000  


एक हफ्ते में चांदी ₹27,000 और सोना ₹10,000 टूटा 

बीता सप्ताह सर्राफा निवेशकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सात दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में कुल ₹27,000 तक की भारी गिरावट आई है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम भी लगभग ₹10,000 तक कम हुए हैं। 

विशेषज्ञों की राय: क्यों लौटी बाजार में रौनक? 

सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह मेहता के अनुसार, "ऊंचे दामों के कारण पिछले कुछ समय से ग्राहक खरीदारी से बच रहे थे, लेकिन इस बड़ी गिरावट ने खरीदारों का मनोबल बढ़ाया है। आने वाले शादियों और त्योहारों के सीजन को देखते हुए बाजार में निवेश और जेवरों की मांग में भारी उछाल आने की उम्मीद है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News