शादी के जश्न में चली गोलियां: भरतपुर में पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राजस्थान में भरतपुर जिले के रुपवास थाना क्षेत्र में सिंघावली गांव में आज अपने मायके के एक शादी समारोह में आयी पत्नी को उसके पति ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल करके खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश अंतर्गत खेरागढ़ के बरुअर निवासी राघवेंद्र और घायल की राधिका के रूप में हुई है।

शादी समारोह में अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप के साथ भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल हालत में पति पत्नी को रूपवास के अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने राघव को मृत घोषित कर दिया जबकि राधिका को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: UAE का बड़ा एक्शन: Etihad Airways ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को निकाला, कहा- 48 घंटे में...

पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। घायल पत्नी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से देशी पिस्तौल बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही ससुराल आया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News