Gold Prices: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट, ग्राहकों को मिली राहत

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 03:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आज देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, नोएडा, इंदौर, कानपुर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ और अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम घटे हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹440 तक की कमी आई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹400 तक सस्ता हुआ है।  अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की नई कीमतें और उनमें हुई गिरावट का पूरा अपडेट।

आज प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:

 दिल्ली – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 मुंबई – 24 कैरेट ₹84,050 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,050 (-₹400)
 लखनऊ – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 पटना – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)
 जयपुर – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 नोएडा – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 इंदौर – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)
 कानपुर – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 गाजियाबाद – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 गुरुग्राम – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 मेरठ – 24 कैरेट ₹84,200 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,200 (-₹400)
 अहमदाबाद – 24 कैरेट ₹84,100 (-₹440), 22 कैरेट ₹77,100 (-₹400)

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप गहनों या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है क्योंकि आगे कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News