Gold Rate Today : लगातार दो दिन सोने में आई भारी गिरावट, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट का ताजा रेट
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:11 PM (IST)
नेशनल डेस्क : कल यानि शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खासकर सोने में सुबह भारी गिरावट के बाद दोपहर में थोड़ी तेजी आई। 6 फरवरी को सुबह सोने की कीमत 3,000 रुपये से अधिक की गिरकर पर खुली थी। बाजार बंद होने से पहले रात 11:30 बजे सोने का भाव 155,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का भाव 249,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज, 7 फरवरी 2026 को भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम गिरावट के रुख पर बने हुए हैं। MCX पर कल की गिरावट का असर आज के हाजिर भाव में स्पष्ट देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके
7 फरवरी 2026 को शहरवार सोने के भाव
दिल्ली
- 22 कैरेट - ₹141,050 (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट - ₹153,860 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 22 कैरेट - ₹140,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट - ₹153,710 (प्रति 10 ग्राम)
गाजियाबाद
- 22 कैरेट - ₹141,050 (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट - ₹153,860 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 22 कैरेट - ₹142,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट - ₹155,460 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 22 कैरेट - ₹142,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट - ₹155,460 (प्रति 10 ग्राम)
ध्यान दें कि ऊपर दिए गए भावों में GST (3%), मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। ज्वेलरी की अंतिम कीमत में ये अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के बाद से सोने और चांदी बाजार में अस्थिरता (Volatility) देखी जा रही है, जो अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
रेट में गिरावट के कारण:
1. MCX पर गिरावट : 6 फरवरी को MCX पर सोने में गिरावट रही, जिसका असर 7 फरवरी के हाजिर (Spot) भाव पर भी दिख रहा है।
2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी : आज सुबह अंतरराष्ट्रीय सोने के दाम लगभग $4,841 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे।
3. मुनाफावसूली (Profit Booking) : जनवरी में सोने के रिकॉर्ड उछाल के बाद निवेशक ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली कर रहे हैं।
चांदी के भाव भी गिरावट के साथ लगभग 274,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
95 हजार एग्जाम रूम, 1.38 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार जैमर्स... 22 लाख स्टूडेंट्स आज देंगे NEET री-एग्जाम
21 June Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज के भाव?
