Gold Price Down : सोना हो गया सस्ता, चांदी ने लगाई छलांग... जानें 22K, 24K के नए रेट
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 09:35 PM (IST)
नेशनल डेस्क : मई महीने के पहले ही दिन कमोडिटी बाजार से निवेशकों को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां सोना सस्ता हुआ है, और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट जंग का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ रहा है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ाई जा रही है। इसी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी (करीब 95.33 तक) भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम को प्रभावित कर रही है।
सोने की कीमत में हल्की गिरावट
5 जून 2026 की मैच्योरिटी वाले सोने के वायदा भाव में आज गिरावट दर्ज की गई। सोना ₹1,50,651 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹460 कम है। यानी सोने की कीमत में करीब 0.30% की गिरावट आई है।
चांदी ने लगाई लंबी छलांग
वहीं, 5 मई 2026 की मैच्योरिटी वाली चांदी की कीमतों में आज तेज उछाल देखा गया। चांदी ₹2,42,500 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसमें ₹3,883 की बढ़त दर्ज की गई है, यानी कीमत में 1.63% का इजाफा हुआ है।
