Gold Price Crash : अचानक सोने के रेटों में आई बड़ी गिरावट, जानें अब की नई कीमतें

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 10:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,084 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,084 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 992 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,522.52 डॉलर प्रति औंस रह गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News