Gold Downfall Prediction: सोने के शौकिनों के लिए खुशखबरी: 40000 रुपये तक सस्ता हो सकता Gold! ये है बड़ी वजह

punjabkesari.in Friday, Apr 04, 2025 - 01:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने के शौकिनों और निवेशकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। सोने की कीमतें, जो हाल ही में आसमान छू रही थीं, आने वाले कुछ महीनों में 40 प्रतिशत तक गिर सकती हैं! विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में ये गिरावट भारतीय बाजार में सोने को आम आदमी की पहुंच में फिर से ला सकती है।  आज 4 अप्रैल को हां सोने की कीमत में करीब 1700 रुपये की गिरावट आई है, वहीं इस बीच अच्छी खबर यह है कि आने वाले समय में सोने के दाम में 40,000 से 50,000 रुपये तक की गिरावट हो सकती है, और यह दावा एक्सपर्ट्स कर रहे हैं।

अमेरिकी विश्लेषक फर्म मॉर्निंगस्टार का अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख हो सकता है, जो कि 38 से 40 प्रतिशत तक हो सकती है। 

क्यों हो सकती है सोने की कीमत में गिरावट?
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमत में गिरावट वैश्विक आर्थिक हालात, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण हो सकती है। इसके साथ ही, फाइनेंशियल मार्केट में सुधार होने पर भी सोने की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ के ऐलान के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

सोने की सप्लाई और डिमांड का असर
एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय सेवा कंपनी Morningstar के विश्लेषक जॉन मिल्स का मानना है कि सोने की कीमतें लगभग 38% तक गिर सकती हैं, जो $1,820 प्रति औंस तक जा सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो भारत में सोने की कीमत 55,000 रुपये तक कम हो सकती है। इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण हैं – सोने की बढ़ती सप्लाई और डिमांड में कमी।

जब सोने की कीमतें ऊंची होती हैं, तो माइनिंग कंपनियां ज्यादा सोना निकालने लगती हैं, जिससे सोने का स्टॉक बढ़ जाता है। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक और निवेशक ज्यादा सोना खरीद रहे हैं, लेकिन कीमतों में वृद्धि के कारण डिमांड घट रही है। केंद्रीय बैंक भी इस साल अपनी सोने की होल्डिंग्स कम कर सकते हैं, जिससे भविष्य में मांग कम हो सकती है और कीमतें गिर सकती हैं।

इससे साफ है कि अगर आप सोने की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो आने वाले महीनों में गिरती कीमतों का फायदा उठा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट सोने को मिडिल क्लास की पहुंच में फिर से ला सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News