Gold Silver Price: गिरावट के बाद किस रेट में मिल रहा है सोना-चांदी? देखें लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 02:32 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पिछले कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों ने अपना हाई रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद दामों में गिरावट देखने को मिली। बीते सप्ताह MCX और घरेलू बाजार में दोनों धातुओं के दाम नीचे आए। चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से नीचे फिसली है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज हुई है।
सोने के दामों में गिरावट
सोने के दामों में पिछले सप्ताह गिरावट आई है। 24 अप्रैल को जून एक्सपायरी वाला गोल्ड MCX पर 1,52,699 प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार को गिरावट के बाद 1,51,263 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सोना 1,336 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। सोने ने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया था, जिससे अब सोना 51,621 रुपये सस्ता हो गया है।

MCX में भी सोने की कीमतों में गिरावट
MCX के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। IBJA के अनुसार, 24 अप्रैल को सोना 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो गिरावट के बाद 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
10 ग्राम सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये
- 20 कैरेट 1,33,730 रुपये
- 18 कैरेट 1,21,710 रुपये
- 14 कैरेट सोना 96,920
चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 24 अप्रैल को MCX पर जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का रेट 2,50,058 रुपये प्रति किलो था, जो शुक्रवार को बढ़ोतरी के बाद 2,51,000 रुपये हो गई। चांदी कुल 941 रुपये प्रति किलो महंगी हुई। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से लगभग 2,06,328 रुपये सस्ती है।

IBJA के अनुसार, 24 अप्रैल को चांदी 2,43,825 रुपये प्रति किलो पर थी, जो सप्ताह के अंत तक सस्ती होकर 2,40,331 रुपये प्रति किलो हो गई। पूरे सप्ताह में चांदी में 3,494 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई।
