गोवा: कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक; CM सावंत ने दिया मदद का भरोसा

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 08:02 AM (IST)

वास्को (गोवा) : गोवा के वास्को शहर में तिलक मैदान के पास कार एक्सेसरीज की एक दुकान में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। 

घटना के बाद मुख्यमंत्री सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक दाजी सालकर और विधायक संकल्प अमोनकर के साथ वास्को संडे मार्केट का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरा प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस बाजार में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे। 

उन्होंने कहा, 'मुझे रात 11 बजे इसके बारे में पता चला और मैं खुद यहां आया... पूरा प्रशासनिक अमला आग को काबू में करने के लिए काम कर रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है। इस संडे मार्केट में 150 से अधिक विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे, और यहां कुछ पक्की दुकानें भी हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार उन्हें हर संभव मदद दे।' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News